UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक परेशान करने वाला खबर सामने आया है। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग अंपायर की मौत हो गई। जबकि 15 से 20 खिलाड़ी जख्मी हो गए हैं। रूह कंपा देने वाली बात यह है कि अस्पताल ले जाते समय भी मधुमक्खियां अंपायर के शरीर से चिपकी रहीं। फिलहाल, घायल खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी इलाज जारी है। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान में बुधवार (18 फरवरी) को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की तरफ से आयोजित किया जा रहे एक मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस हमले से मैदान में अफरातफरी मच गई। इसके बाद खिलाड़ी और दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैच में अंपायरिंग कर रहे 65 वर्षीय माणिक गुप्ता मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर भेजा गया।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/trends/yoga-at-5-30-and-then-laptop-95-year-old-grandfather-wins-hearts-routine-goes-viral-on-social-media-article-2373051.html]5:30 बजे योगाभ्यास और फिर लैपटॉप... 95 साल के दादाजी ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर दिनचर्या वायरल अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:43 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/world/chinese-influencer-loses-14-lakh-followers-on-social-media-after-beauty-filter-is-removed-on-insta-live-article-2372916.html]Viral Video: ब्यूटी फिल्टर हटते ही सामने आया चीनी इन्फ्लुएंसर का असली चेहरा, तुरंत कम हो गए 1.4 लाख फॉलोअर्स अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:18 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/trends/living-on-h1b-visa-man-earning-rs-2-9-crore-in-us-plans-move-back-to-india-for-family-article-2372469.html]अमेरिका में ₹2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत लौट रहा है NRI, परिवार के लिए लिया फैसला; इंटरनेट पर छिड़ी बहस अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:13 PM
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने माणिक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में जख्मी कई खिलाड़ियों को भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना में एक अन्य अंपायर और लगभग 15 से 20 खिलाड़ी भी डंक लगने से घायल हुए हैं।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कानपुर में न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्नाव में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड के हमले में अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई है।
एसएन सिंह ने बताया कि जब गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं। इससे पता चलता है कि हमला कितना गंभीर था। सिंह ने एसोसिएशन की ओर से संवेदना भी जताई और कहा कि केसीए इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। |