search

India AI Impact Summit : भारती एयरटेल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी योजनाएं, बढ़ेगी डेटा सेंटर की क्षमता

Chikheang 1 hour(s) ago views 889
AI Impact Summit : भारती एयरटेल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी योजनाएं हैं। कंपनी अपने डाटा सेंटर्स में बड़ा निवेश करने जा रही है। इस पर कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने सीएनबीसी-आवाज संवाददाता असीम मनचंदा से बात करते हुए कहा कि AI में 4-5 लेयर हैं। कंपनी पूरे देश में फाइबर का जाल बिछा रही है। सुंदर पिचाई ने कहा है कि गूगल नई सबमरीन केबल बिछा रही है। नई सबमरीन केबल AI को बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा काम है। भारती ने 300 मेगावाट के डाटा सेंटर बनाए हैं। जल्द ही डाटा सेंटर की क्षमता बढ़ाकर 1 GW की जाएगी। भारती अपने नेटवर्क के लिए AI का भी इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने स्पैम कंट्रोल के लिए AI का इस्तेमाल किया है। साइबर सिक्योरिटी में भी कंपनी की तरफ से बड़ा निवेश किया जा रहा है। कंपनी डाटा सेंटर में निवेश करती रहेगी।



उन्होंने आगे कहा कि भारत के लिए अपना AI बहुत जरूरी है। भारत का डाटा भारत के अंदर ही रहेगा, कंपनी इस रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है। हम AI सिक्योरिटी के ऊपर काम कर रहे हैं। कंपनी के एआई पावर्ड सॉवरेन क्लाउड पर भारत का डेटा देश के अंदर ही रहेगा। सभी सुरक्षा के साथ इस पर काम किया जा सकेगा।



इसके पहले सीएनबीसी-आवाज की दीपाली नंदा से बात करते हुए सुनील भारती मित्तल ने कहा था कि एआई इम्पैक्ट समिट में कंपनी की तरफ से कई इनोवेशन शोकेस किए जा रहे हैं। इस समिट में कंपनी का एआई पावर्ड स्पैम कंट्रोल शोकेस किया जा रहा जिसकी बहुत सारे देश में चर्चा है। इसके जरिए 70 करोड़ से ज्यादा कॉल्स और मैसेजेस को कंट्रोल किया गया है और लोगों को स्पैम से बचाया गया है। कंपनी के सॉवरेन क्लाउड को भी शोकेस किया गया है। इसके जरिए कंपनी एक बहुत अहम कदम उठा रही है। इससे इंडिया का डाटा, इंडिया में और इंडियन क्लाउड में रहेगा। इसका सारा कंट्रोल फ्रॉम एंड टू एंड इंडिया में ही रहेगा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-political-earthquake-court-notices-to-42-mlas-speaker-also-under-scrutiny-article-2373114.html]बिहार में सियासी भूचाल! चुनाव में धांधली का आरोप, एक साथ 42 विधायकों को कोर्ट का नोटिस, स्पीकर भी घेरे में
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 3:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/trends/up-news-umpire-killed-in-sudden-bee-attack-20-players-injured-during-cricket-match-in-unnao-article-2373135.html]UP News: मधुमक्खियां के अचानक हमले में अंपायर की मौत, उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान 20 खिलाड़ी भी घायल
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 3:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/openai-s-ceo-altman-claims-world-is-just-couple-of-years-away-from-true-super-intelligence-would-do-a-better-job-than-me-article-2373116.html]Sam Altman: \“मुझसे बेहतर CEO साबित होगा AI\“, सैम ऑल्टमैन का बड़ा दावा- सुपर इंटेलिजेंस बस कुछ साल दूर
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 3:21 PM

सुनील भारती मित्तल क मानना है कि एआई इम्पैक्ट समिट कंपनियों के लिए दुनिया के सामने अपने एआई पावर को प्रदर्शित करने का बहुत अच्छा मौका है। एप्लीकेशन बेस और फंडामेंटल प्लेटफॉर्म्स दोनों नजरिए से ये बहुत अच्छा मौका है। इंडिया की शुरुआत एप्लीकेशन से हुई है। भारत में हर कोई ज्यादा से ज्यादा एआई यूज कर रहा है। एप्लीकेशन की वजह से इंडिया में एआई को लेकर एक बहार आई आई है। एकदम से सारी दुनिया का फोकस इंडिया पर आ गया है। एआई एप्लीकेशन को यूज करके हमने फंडामेंटलेस के जो बाकी लेयर्स हैं उनको बना दिया है।



सॉवरेन क्लाउड के स्टेटस पर बात करते हुए सुनील भारती मित्तल ने कहा कि बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। सरकार,बीएफएसआई और इंडस्ट्रियल जैसे कई बड़े क्लाइंट्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाले दिनों में दर्जनों और ग्राहकों के इससे जुड़ने की उम्मीद है।



  



  



AI Impact Summit : AI टेक सेक्टर और IT इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा मौका, चुनौतियों का करेंगे मुकाबला-टाटा संस के चीफ एन चंद्रशेखरन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164419