search

मेंटेनेंस के चलते दकोहा फाटक 11 घंटे बंद, वैकल्पिक मार्गों से निकाले रहे वाहन

cy520520 5 hour(s) ago views 130
  

जालंधर में बंद पड़ा फाटक व मड़ते वाहन।



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के व्यस्त दकोहा फाटक को मेंटेनेंस कार्यों के चलते वीरवार सुबह अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। अमृतसर–नई दिल्ली रेल लाइन पर स्थित एस-69 रेलवे फाटक को सुबह करीब 10 बजे बंद किया गया, जो लगभग 10 से 11 घंटे तक बंद रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार फाटक पर मरम्मत कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से हाइट गेज लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य इस मार्ग से बड़ी और ऊंची गाड़ियों के आवागमन को नियंत्रित करना है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के प्रमुख जंक्शनों पर मिलेगी जाम से मुक्ति, 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को केंद्र की मंजूरी

फाटक बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। दकोहा की ओर जाने वाले वाहन चालक धन्नोवाली फाटक और रामामंडी फ्लाईओवर के रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। रेलवे लाइन के साथ बनी सर्विस रोड का भी लोग प्रयोग कर रहे हैं, जो सीधे रामामंडी रोड से जुड़ती है।
जानें कहां से कम मिलेगा रश

हाईवे की तरफ से आने वाले वाहन चालक यू-टर्न लेकर रामामंडी फ्लाईओवर के माध्यम से दकोहा पहुंच रहे हैं। वहीं दकोहा फाटक से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित धन्नोवाली फाटक से घूमकर भी लोग दूसरी ओर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- \“विधानसभा में भी मिल जाएगी शराब\“, RJD MLC सुनील सिंह का हमला; बोले- बिहार को बना दिया पंजाब

हालांकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं, फिर भी सुबह के समय कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले से सूचना मिलने से राहत रही, अन्यथा अधिक परेशानी हो सकती थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर फाटक को पुनः खोल दिया जाएगा। तब तक वाहन चालकों से सहयोग और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा, इस दावे के साथ CM ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160176