search

अपराधी व माफिया से गठजोड़ के आरोप में कौशांबी का सिपाही निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

deltin33 2026-2-19 14:27:14 views 1248
  

कौशांबी के एसपी ने अपराधियों से मिलीभगत के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।



जागरण संवाददाता, कौशांबी। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने के आरोपित दो यूट्यूबर्स को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद अब पुलिस कर्मियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। एसपी राजेश कुमार ने बुधवार रात अपराधी, माफिया से गठजोड़ में शामिल आरक्षी आशीष कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा है कि निलंबन की अवधि में आरोपित सिपाही मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है।
धमकी व रंगदारी वसूलने वाले यूट्यूबर्स को जेल

पुलिस से मिलीभगत करके आम जन को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए उनसे रंगदारी वसूलने के आरोपित यूट्यूबर अमरीश दिवाकर और जैगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  एसपी राजेश कुमार ने अब अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों पर भी करवाई शुरू कर दी है।
यूट्यूबर को सिपाही का था संरक्षण

यूट्यूबर के अपराध में शामिल रहे पुलिस कर्मियों की जांच के दौरान पता चला कि संदीपन घाट थाने में तैनात सिपाही आशीष कुशवाहा दोनों यूट्यूबर को संरक्षण देता था। इससे पहले आशीष की तैनाती कोखराज थाने में भी थी। वहां भी इस तरह का खेल प्रकाश में आया था।
सिपाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

एसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ चायल को दी गई थी। जांच के क्रम में सिपाही आशीष पर प्रथम दृष्टिया आरोपों की पुष्टि हुई। इस पर उसे निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी प्रचलित कर दी गई है। इसी तरह मंझनपुर कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रामबाबू व पश्चिम शरीरा में तैनात रहे एसआइ फारुख खान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में मां और दो बेटियों ने चूहे मारने वाली दवा खा ली, हालत गंभीर; घरेलू कलह से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : हिंदी की परीक्षा में पांच साल्वरों पर एफआइआर, 3.13 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131