search

दारोगा अजय गौड़ मौत मामला: रहस्य से जल्द उठेगा पर्दा, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

cy520520 1 hour(s) ago views 419
  



जागरण संवाददाता, बस्ती। पिछले एक पखवारे से पुलिस महकमे और जिले में चर्चा का विषय बने दारोगा अजय गौड़ की रहस्यमय मृत्यु के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। विशेष जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे अहम सुराग लगे हैं, जो इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकते हैं।  

पुलिस के हाथ उस शातिर चोर तक पहुंच गया है, जो लालगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसने न सिर्फ दारोगा की बाइक अयोध्या पुल के पास से उड़ा दी थी, बल्कि दोनों मोबाइल संतकबीर नगर की दो महिलाओं को बंधक रख दिया था। पुलिस जब संतकबीर नगर पहुंची तो इसका भेद खुला।

सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द इसका पर्दाफाश कर सकती है। देवरिया कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी पांच फरवरी को लापता दारोगा अजय गौड़ का शव आठ की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नदी के किनारे बरामद हुआ था, जिसके बाद से ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।

यह भी पढ़ें- सुपौल में जरूरतमंदों की बस्ती छोड़ खेत में लगा दिए सोलर लाइट, ग्रामीणों ने BDO से की शिकायत

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ था। स्वजन ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए थे। पुलिस की जांच टीम ने इस मामले में अहम कड़ियां जुड़ने वाली हैं। पिछले 24 घंटों में जांच टीम ने एक ठोस थ्योरी तैयार कर ली है।

घटना के समय अजय गौड़ की लोकेशन और वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्ति और दारोगा की मोबाइल नंबर की मैपिंग कर ली गई है। चर्चा है कि उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। उसके पास से जरूरी साक्ष्य भी मिलने की बात की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160059