search

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को घसीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

cy520520 2025-10-9 03:36:38 views 1233
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को घसीटने का मामला। प्रतीकात्मक फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखे महिला के शव से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तंगियाघाट निवासी 25 वर्षीय नीलेश भिलाला को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया है। वह गत 18 अप्रैल 2024 को सुबह 6.45 बजे स्ट्रेचर पर रखे महिला के शव को घसीट कर कमरे में ले गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसकी नीयत बुरी थी, लेकिन बाद में किसी की आहट सुनकर डर गया और शव को वहीं फेंक कर भाग गया था। डेढ़ साल पहले हुई इस घटना की भनक किसी को नहीं लगी थी, लेकिन दो दिन पहले किसी ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया।



मामला संज्ञान में आने के बाद सात अक्टूबर को अस्पताल के डा. आद्या डावर ने खकनार थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। उस समय अस्पताल में भर्ती रहे मरीजों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162472