search

Rajasthan Board Exam 2026: आरबीएसई 8th बोर्ड एग्जाम आज से हो रहे स्टार्ट, 5वीं की परीक्षाएं कल से, डेटवाइज टाइम टेबल करें चेक

cy520520 9 hour(s) ago views 719
  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं का दौर स्टार्ट हो गया है। राज्य में कक्षा 8वीं के लिए परीक्षाओं की शुरुआत आज यानी 19 फरवरी से हो रही है। इसके अलावा कक्षा 5वीं के लिए कल यानी 20 फरवरी से एग्जाम शुरू हो जायेंगे। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर इस बार 27 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं।
शिफ्ट एवं टाइमिंग

राजस्थान बोर्ड 5th 8th एग्जाम 2026 का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। प्रतिदिन परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 1:30 से 4 बजे तक रहेगी यानी की पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया जायेगा। दिव्यांग छात्रों को पेपर हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा।
टाइम टेबल

राजस्थान बोर्ड की ओर से रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। छात्र यहां से अपनी कक्षा के अनुसार टाइम टेबल चेक कर सकते हैं और उसी को ध्यान में रखकर परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

Rajasthan Board Class 5th Time Table 2026
परीक्षा की तिथिविषय
20 फरवरी 2026अंग्रेजी
26 फरवरी 2026हिंदी
28 फरवरी 2026पर्यावरण अध्ययन
5 मार्च 2026संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी
6 मार्च 2026गणित


Rajasthan Board Class 8th Time Table 2026
परीक्षा की तिथिविषय
19 फरवरी 2026अंग्रेजी
21 फरवरी 2026हिंदी
23 फरवरी 2026विज्ञान
25 फरवरी 2026सामाजिक विज्ञान
27 फरवरी 2026गणित
4 मार्च 2026तृतीय भाषा

ऑटोमेटिक प्रमोशन सिस्टम खत्म

राजस्थान बोर्ड 5th 8th बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र अपनी एग्जाम तैयारियों को अच्छे से कर लें क्योंकि इस बार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर की ओर से5वीं 8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म करने का एलान किया है। ऐसे में जो छात्र पास होने के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करेंगे उनको फेल कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- RBSE: राजस्थान में अब 5th 8th क्लास के बच्चे भी होंगे फेल, बोर्ड ने ऑटोमेटिक प्रमोशन सिस्टम किया खत्म
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160164