search

भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, नोएडा में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

LHC0088 8 hour(s) ago views 498
  

सेमीकंडक्टर पार्क में जनसभा स्थल और हेलिपैड का पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण किया। जागरण



जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को पुलिस कमिश्नर स्थलीय निरीक्षण किया।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के हेलिपैड और मुख्य मंच तक आने के रूट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 फरवरी को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 में 48 एकड़ भूमि पर सेमीकंडक्टर संयंत्र का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। एचसीएल एवं फाक्सकान कंपनी की संयुक्त इकाई मैर्सस इंडिया चिप प्रा. लि.में सालाना 240000 यूनिट स्माल पैनल ड्राइवर आइसी, डिस्प्ले इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्माण होगा।

बताया गया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसभा में लगभग पांच हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और यीडा सीईओ राकेश सिंह ने बुधवार को सेक्टर-28 पहुंच हेलिपैड, मुख्यमंत्री के मुख्य मंच तक के रूट और जन सभास्थल और जर्मन हेंगर का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनसभा स्थल के लिए लगाया जर्मन हेंगर

मुख्यमंत्री की जनसभा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चाकचौबंद की जा रही हैं। मुख्य मंच तैयार किया जा रहा जर्मन हेंगर लगाए जा चुके है हेलिपैड बनाने का काम भी अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अभी से कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने भी सुरक्षा और भी चाकचौबंद रखने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162469