search

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रहा था युवक, सुरक्षा बलों ने राजस्थान में सीमा पर पकड़ा; पूछताछ जारी

deltin33 2025-12-8 07:06:04 views 1251
  

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया महिला मित्र से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने वाला युवक। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में बीकानेर जिले की सीमा से पाक जाने की कोशिश कर रहे एक युवक को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है। युवक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी प्रशांत वेदम है, वह पाकिस्तान जाने के लिए बीकानेर पहुंचा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि वह पाकिस्तान के रावलपिंडी में अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।
दूसरी बार पाकिस्तान में घूसने की कोशिश की

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि प्रशांत नौ साल में दूसरी बार अवैध तरीके से पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था। अब सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ होगी। बीकानेर में खाजूवाला पुलिस थाना अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को प्रशांत अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का रास्ता तलाश रहा था। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली तो उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई।
2017 में भी गया था पाकिस्तान

प्रशांत ने बताया कि इससे पहले वह 15 अप्रैल, 2017 को अवैध रूप से पाकिस्तान गया था। उस समय वह करणी पोस्ट को अवैध रूप से पार करते हुए पाकिस्तान गया था। वहां पाकिस्तान सेना ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। बाद में साल, 2021 में उसको वापस भारत के हवाले कर दिया गया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003