search

चांद का हुआ दीदार, रमजान का पहला रोजा आज

LHC0088 1 hour(s) ago views 853
  

रात को शहर काजी मुफ्ती हशीम कासमी अहमद ने किया ऐलान। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, देहरादून। रहमत, बरकत का महीना माह-ए- रमजान का चांद का दीदार बुधवार रात हो गया। ऐसे में गुरुवार से रमजान का महीना शुरू हो जाएगा और पहला रोजा रखा जाएगा। रात को मस्जिदों में तरावीह कर रोजेदार देश की खुशहाली की दुआ मांगेंगे।

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान नौंवा महीना होता है। पूरे महीने को मुस्लिम मतावलंबी पाक महीना मानते हैं। रोजा रखने के साथ रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत करते हैं। इबादत व नेकियों का महीना रमजान शुरू होने का अकीदतमंद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार रात को शहर काजी मुफ्ती हशीम कासमी अहमद ने ऐलान करते हुए कहा कि आज गुरुवार से रोजा रखा जाएगा। इसलिए शहर की सभी मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ ही इस बात का ध्यान दिया जाए कि सहरी और इफ्तार के समय बिजली ना जाए।
बाजार में दिखी रौनक

रमजान को लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दी। बुधवार को देर रात तक लोगों ने फल और अन्य सामग्री की खरीदारी की। निरंजनपुर, लालपुल, धर्मपुर, पीपीमंडल, प्रेमनगर समेत विभिन्न फलों की दुकान पर भीड़ लगी रही। इसके अलावा बाजार में फैनी, खजला, खजूर और सहरी व इफ्तार में लिए जाने वाले सामान की देर शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ी रही। सूखे मेवे, फल, खजूर, फैनी, खजला की खूब खरीदारी हुई।  
रमजान में इबादत का काफी महत्व

रमजान का यह महीना तीन भागों में बंटा होता है। अर्थात यह कि एक से लेकर 10 दिनों तक रहमत का अशरा होता है, तो 11 से लेकर 20 तक बरकत का। 21 से लेकर 30 तक मगफिरत होता है। रमजान में इबादत का काफी महत्व होता है। यही कारण है कि लोग इबादत के साथ-साथ जकात भी निकालते हैं। जकात का अर्थ होता है जमा पूंजी का दो अथवा ढाई प्रतिशत जरूरतमंदों में दान करना।

यह भी पढ़ें- रमजान से पहले साहिबाबाद के बाजारों में उमड़ी भीड़, फलों की आवक बढ़ी; खजूर की मांग होगी दोगुनी

यह भी पढ़ें- संभल जामा मस्जिद: रमजान से पहले क्या फिर होगा रंग-रोगन? ASI के एक फैसले पर टिकी सबकी नजरें

यह भी पढ़ें- इबादत और गुलाल: 31 साल तक फिर नहीं दिखेगा ऐसा नजारा! जानें क्यों खास है इस बार का रमजान और होली
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162220