search

बिहार के 5827 इंजीनियरिंग छात्रों को इंटर्नशिप के लिए 5.82 करोड़ स्वीकृत, हर छात्र को मिलेंगे 10 हजार रुपए

cy520520 2 hour(s) ago views 878
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। एमआइटी (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्युट ऑफ टेक्नोलाजी) समेत प्रदेश के 38 इंजीनियरिंग कालेजों में सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप के लिए 5827 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे विद्यार्थयों के लिए इंटर्नशिप के लिए 10- 10 हजार रुपये दिए जाने हैं। सत्र 2025 - 26 में विभाग की ओर से विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए पांच करोड़ बयासी लाख 70 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसकी जानकारी एमआइटी समेत सभी इंजीनियरिंग कालेजों के भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि बिहार सरकार के अधीन विभिन्न विभागों और इसके प्रशासनिक नियंत्रणाधीन निगम- बोर्ड-सोसाइटी में संचालित परियोजनाओं में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप किए जाने के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी कालेजों को उपलब्ध कराई है। इसमें एमआइटी में सातवें सेमेस्टर में सभी ब्रांचो को मिलाकर कुल 185 विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। संस्थान को 18.50 लाख की राशि जारी की गई है।

सीतामढ़ी इंस्टीट्युट आफ टेक्नोलाजी में 209 विद्यार्थियों ने, मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय में 175 विद्यार्थियों के लिए 17.50 लाख रुपये, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पश्चिम चंपारण में 140 विद्यार्थियों के लिए 14 लाख, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में 126 विद्यार्थियों के लिए 12.60 लाख रुपये, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शिवहर में 94 विद्यार्थियों के लिए 94 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। एमआइटी के प्राचार्य डा. एमके झा ने बताया कि बीटेक पाठ्यक्रम में सातवें सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करना है। इसके लिए उन्हें 10 - 10 हजार की राशि मिलनी है।
संस्थान स्तर से होगा सत्यापन, उसके बाद खाते में राशि

बीटेक पाठ्यक्रम में नामांकित सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को चार से छह सप्ताह का इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इंटर्नशिप समाप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपना प्रोजेक्ट जमा करना होगा। इसके बाद संस्थान स्तर से एक समिति का गठन कर प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप के दौरान किए गए कार्यों का मूल्यांकन होगा। इसके बाद संस्थान स्तर से सत्यापन के बाद विद्यार्थियों के खाते में राशि भेजी जाएगी।
अविलंब सत्यापन कर मांगी रिपोर्ट

विभाग की ओर से तैयार किए गए इंटर्नशिप पोर्टल पर निबंधित छात्र-छात्राओं की ओर से समर्पित किए गए प्रोजेक्ट का प्रतिवेदन का मूल्यांकन संस्थान स्तर से कमिटी का गठन कर अविलंब कराए जाने का निर्देश जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। ऐसे में इसी वित्तीय वर्ष में राशि का हस्तांतरण छात्र-छात्राओं को करने के लिए जरूरी है कि जल्द सत्यापन कर रिपोर्ट भेजी जाए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159816