search

बरेली से लाई गई 7.5 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Chikheang Yesterday 22:27 views 118
  

क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के दो सदस्य (दंपती) समेत एक रिसीवर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के दो सदस्य (दंपती) समेत एक रिसीवर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित दंपती यूपी के बरेली से हेरोइन लेकर आए थे, इसकी आपूर्ति लोनी, गाजियाबाद व दिल्ली मेें की जानी थी। इनके कब्जे से 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.504 किलो उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस से बचने के लिए दंपती रात के अंधेरे में परिवार के साथ यात्रा करने की आड़ में व्यावसायिक गाड़ी से तस्करी करते थे।

डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों में आरिफ, इंदिरा मार्केट, नारायणा गांव का रहने वाला है और ग्रेजुएट है। वह लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है। उसने मुर्गा मार्केट, गाजीपुर की एक दुकान में अकाउंटेंट का काम करना शुरू किया। कोरोना के दौरान उसकी नौकरी चली गई। उसके बाद उसने वैगनआर कार खरीदकर टैक्सी सर्विस शुरू की।

इस पेशे में वह बरेली के एक ड्रग्स सरगना के संपर्क में आकर वहां से हेरोइन खरीदकर उसके निर्देश पर लोनी और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अपने संपर्क को हेरोइन आपूर्ति करने लगा। सरगना ने सप्लाई को कोआर्डिनेट करने और पकड़े जाने से बचने के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया।

उसकी पत्नी शिखा अली, इंदिरा मार्केट नारायणा गांव की रहने वाली है और गैर-कानूनी काम के लिए आरिफ के साथ मिलकर तस्करी का काम करने लगी। पति को परिवहन के दौरान कोई दिक्कत न आए और पुलिस से बचने के लिए वह पति के साथ यात्रा करती थी।

जुम्मन, जे.जे. कालोनी भलस्वा डेरी का रहने वाला है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। शादी के बाद पता चला कि उसके ससुराल वालों का एक पड़ोसी गैर-कानूनी हेरोइन बेचने का काम करता है। उसने उससे हेरोइन की बिक्री और खरीद के बारे में कुछ टिप्स लिए और बरेली के सप्लायर से संपर्क कर आरिफ के जरिए हेरोइन खरीदना शुरू कर दिया। वह पुड़िया (छोटे पैकेट) तैयार कर रेलवे लाइन के पास बेचता था।

क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि आरिफ नाम का एक शख्स बरेली से भारी मात्रा में हेरोइन ले जा रहा है और इसे लोनी, गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाता है। जानकारी को डेवलप कर गाजियाबाद भोपुरा बार्डर इलाके से आरिफ खान और शिखा अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास 303 ग्राम हेरोइन मिली।

इसके अलावा, जिस कार का वे इस्तेमाल कर रहे थे, उसकी पिछली सीट पर पड़े बैग में 1007 ग्राम हेरोइन भी मिली। इनसे पूछताछ में ड्रग्स कार्टेल में शामिल रिसीवर और सप्लायर के बारे में पता लगा रिसीवर के बरेली में मौजूद सप्लायर के ठिकानों पर छापे मारे गए। पुलिस को पता चला कि राहिल से हेरोइन लेने के बाद, आरिफ को लोनी, गाजियाबाद और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अलग-अलग लोगों को यह ड्रग्स पहुंचाया जाना था।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह भलस्वा डेरी के जुम्मन को भी हेरोइन सप्लाई करता था, जो मोटरसाइकिल पर सामान लेने आता था। उसने यह भी बताया कि उसने सात फरवरी को जुम्मन को 500 ग्राम हेरोइन दी थी। भलस्वा डेरी इलाके में रेड कर जुम्मन को घर से पकड़ लिया गया। जुम्मन की निशानदेही पर 194 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 48 लोगों से दो करोड़ की धोखाधड़ी में दंपती गिरफ्तार, कमेटी स्कीम में कराते थे निवेश
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164053