search

करनाल में पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत

LHC0088 2026-2-18 21:56:36 views 1019
  

करनाल में पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, तरावड़ी (करनाल)। सौंकड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर चल रहे पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान हादसा हो गया। खुदाई के लिए बनाए गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

नहर के साथ डेरे की ओर जाने वाली सड़क पर रजबाहे के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गहरे गड्ढे में उतरकर दो मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी गिर गई और दोनों मजदूर दब गए।

हादसे में जान गंवाने वालों में एक मजदूर गांव सांभली का रहने वाला 42 वर्षीय रामपाल है, जबकि दूसरा मजदूर भिवानी क्षेत्र का 40 वर्षीय आसाराम था। साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज भेजा गया है। स्वजन को सूचना दे दी है। जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126