search

शिवपुरी में थाना परिसर में भिड़ीं प्रेमिका और पत्नी, Video वायरल, क्रॉस एफआईआर दर्ज

deltin33 2026-2-18 21:56:24 views 981
  

थाना परिसर में दो महिलाओ के बीच हुई भिड्ंत (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शिवपुरी शहर के देहात थाना परिसर में दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही महिलाओं में से एक को कथित प्रेमिका और दूसरी को युवक की पत्नी बताया जा रहा है। वहीं महिला का पति बीच-बचाव करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो 16 फरवरी दोपहर का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आरती प्रजापति 16 फरवरी को नंदू राठौर के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। इसी दौरान नंदू और उसकी पत्नी भी थाने में पहुंच गए। जैसे ही थाना परिसर में आरती और नंदू की पत्नी के बीच आमना-सामना हुआ, उनके बीच झूमाझटकी के साथ मारपीट होने लगी। यह देखकर महिला के साथ आए पति ने बीच-बचाव कर उन दोनों को अलग कराया।

यह भी पढ़ें- ‘सिबिल खराब’ का डर दिखाकर 8 लाख की ठगी : बीएसएफ आरक्षक को फर्जी बैंक मैनेजर ने बनाया शिकार

बाद में दोनों ही पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरती द्वारा पहले भी नंदू के खिलाफ प्रेमजाल में फंसा कर रुपये मांगने की शिकायत की जा चुकी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131