search

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर, मौत

Chikheang 2026-2-18 21:27:32 views 793
  

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। नगराम के गुमवाखेड़ा गांव के पास खेत में फसल की सिंचाई करने जा रहे एक किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में किसान को गंभीर चोटें आई। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

गुमवा खेड़ा निवासी 38 वर्षीय रामू वर्मा मंगलवार शाम घर से पैदल फसल की सिचाई करने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।

इस पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244