search

अब सरकारी स्कूलों की छात्राएं भी कर रहीं AI एप विकसित; तकनीकी क्षेत्र में भारत का बोलबाला

Chikheang 2026-2-18 21:27:29 views 639
  

सरकारी स्कूल की छात्राएं भी विकसित कर रही है एआई एप (फाइल फोटो)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एआई को लेकर स्कूल के बच्चों में भी काफी जागरूकता दिख रही है। एआई इंपैक्ट समिट में लखनऊ के सैरपुर राजकीय इंटर कालेज की तीन छात्राएं अपने एआई एप की नुमाइश कर रही है।

परख नाम के इस एप को उन्होंने फलों की पहचान के लिए विकसित किया है। सुभी, काजल और अनन्या नामक इन छात्राओं ने बताया कि उनके इलाके में आम का उत्पादन काफी होता है। कई बार आम की वेरायटी पहचानने में दिक्कत होती है।
AI पहचान लेता है फल

इसलिए उन्होंने इस एप को माइक्रोसाफ्ट कस्टम विजन के साथ मिलकर विकसित किया है जिसके सामने फल को रखने पर उसकी पहचान हो जाती है। इन छात्राओं ने बताया कि एप को आन करने के बाद मोबाइल के सामने फल को दिखाने पर यह दिखने लगता है कि यह कौन सा फल है।

खतरों को भांपने से खुफिया इनपुट जुटाने तक... अब सेना को हाईटेक बना रहा AI
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244