search

यूपी में 17 करोड़ की लागत से इन 5 मार्गों की बदलेगी सूरत, शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम

LHC0088 2025-10-9 03:06:47 views 1147
  सिवालखास में 17 करोड़ से होगा पांच प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण





जागरण संवाददाता, मेरठ। सिवालखास के पांच प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर दोनों विधान परिषद सदस्यों ने लगभग पांच महीने पहले शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजे थे। अब उन्हें स्वीकृति मिल गई है।



इन सभी मार्गों के निर्माण के लिए जल्द ही शासन से लोक निर्माण विभाग को धनराशि मिल जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रीय निरीक्षण में समस्या देखी थी। इसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से विभाग व मुख्यमंत्री तक मांग रखी। विधिवत प्रस्ताव भेजा जिससे स्वीकृति मिल गई।
सड़क, यह होगा कार्य

1. भलसोना- भाड़म-फतेहपुर- पथौली मार्ग, चौड़ीकरण



2. रासना आश्रम से पथौली तक सड़क, चौड़ीकरण

3. भाड़म से स्लापुर पूठ तक, नव निर्माण



4. भाड़म से रतोली- नारंगपुर- खिवाई मार्ग, निर्माण



5. जूलेढ़ा से करनाल मार्ग तक, सड़क निर्माण
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165586