search

नोएडा में अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: सेक्टर-10 से एक्सप्रेस-वे तक चला डंडा, अवैध वेंडरों पर सख्ती से कार्रवाई

cy520520 2026-2-18 17:26:33 views 564
  

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम सेक्टर-10 क्षेत्र में अतिक्रमण हटाते हुए; अवैध ठेली-पटरी और कब्जों पर चला अभियान, यातायात सुचारु करने के लिए सख्त कार्रवाई।



जागरण संवाददाता,नोएडा। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शहर को जाममुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बुधवार, 18 फरवरी 2026 को व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाकर साफ संदेश दे दिया कि अब सड़कें कब्जे में नहीं रहने दी जाएंगी।

मुख्य प्रशासनिक भवन, सेक्टर-6 से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्क सर्किल-1 से 10 तक गठित टीमों ने सेक्टर-10, 44, 69, 72, 57, 80, 81, 82 के साथ ग्राम भूड़ा, नयागांव मंडी, फेस-2 मंडी, कैंट रोड, हौजरी कॉम्प्लेक्स और एक्सप्रेस-वे के चेनज 2.00 किमी क्षेत्र में कार्रवाई की।



सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा जमाए अवैध वेंडर्स, ठेली-पटरी और अन्य अनधिकृत ढांचों को मौके पर ही हटाया गया। कई स्थानों पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त किया गया, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात को राहत मिली।

प्राधिकरण का कहना है कि जनमानस, आरडब्ल्यूए, फोनरवा और औद्योगिक संगठनों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण रोज जाम की स्थिति बनती है और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना, जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के लिए यह अभियान अब नियमित रूप से जारी रहेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725