search

हिंदी की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका लेकर गायब हुआ छात्र, कॉलेज में मची अफरा-तफरी

cy520520 2026-2-18 14:56:51 views 740
  

परीक्षा के बीच पेपर लेकर फरार हुआ छात्र। जागरण



संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ में नगर के श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को 10वीं की हिंदी परीक्षा के दौरान एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर अचानक लापता हो गया। कुछ देर तक केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जनपद हापुड़ के गांव ददायरा के रहने वाले समीर मेरठ रोड स्थित कामर्शियल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। सुबह की पाली में परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान वह उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से निकल गया।

वहीं, ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को जानकारी हुई तो तत्काल गेट बंद कराए गए और आसपास तलाश शुरू की गई।

  

घटना से कॉलेज में मची अफरा-तफरी। जागरण

विद्यालय प्रशासन ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। उसके पिता खलील अहमद विद्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद में छात्र को पकड़कर केंद्र लाया गया और उत्तर पुस्तिका कब्जे में ले ली गई।
प्रश्न पत्र देखकर घबरा गया छात्र

चर्चा यह भी है कि प्रश्न पत्र देखकर छात्र घबराया और मानसिक दबाव में यह कदम उठा लिया। हालांकि, इस संबंध में कोई अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- DU के 12 कॉलेजों में नौकरी का शानदार मौका, 600 पदों पर मार्च से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे

उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम केंद्र पहुंची। पूरे घटनाक्रम, निगरानी व्यवस्था और तैनात कार्मिकों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725