search

सस्पेंड होने के डेढ़ साल बाद प्रमोद भगत ने की दमदार वापसी, अब नजरें 2028 पैरालंपिक में पदक जीतने पर बनी

cy520520 1 hour(s) ago views 948
  

भगत की नजरें 2028 पैरालंपिक में पदक जीतने पर



डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। डोपिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण 2024 में पेरिस पैरालंपिक खेलों में नहीं खेल पाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने हाल में विश्व खिताब जीतकर अपने करियर को नहीं दिशा दी है और उनकी निगाह अब एशियाई खेलों और 2028 में लास एंजिलिस में होने वाले पैरालंपिक खेलों पर टिकी है।

भगत ने कहा कि मुझे डेढ़ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस कारण मैं पैरालंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाया। उसके बाद मैंने वापसी की और फिर से विश्व चैंपियन बना। इसलिए यह पदक मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैंने अपने जीवन के इस दौर में कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया।

इस 37 वर्षीय खिलाड़ी का पैरालंपिक खेलों में पदक पक्का माना जा रहा था लेकिन प्रतिबंध लगने के कारण इन खेलों में नहीं खेल पाना एक दशक से अधिक समय तक अपनी श्रेणी में दबदबा बनाए रखने वाले खिलाड़ी के लिए करारा झटका था। कई लोगों के लिए यह अंत हो सकता था, लेकिन भगत के लिए यह एक नई शुरुआत बन गई।

यह भी पढ़ें- Winter Olympics 2026 में 3 दिन में ही खत्म हो गए 10 हजार कंडोम, एथलीट्स ने आयोजकों पर दिखाया गुस्सा

यह भी पढ़ें- इटली में स्पेशल ओलंपिक स्नोशूइंग में चमके अयोध्या के वासु तिवारी, लखनऊ में किया गया सम्मानित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159430