search

BPSC TRE Bharti 2026: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, आवेदन अगले माह होंगे स्टार्ट

deltin33 2 hour(s) ago views 115
  

BPSC TRE Recruitment 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार टीचर भर्ती 2026 (BPSC TRE 4) की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से BPSC TRE 4.0 के लिए एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
रिजल्ट डेट भी घोषित

एग्जाम संपन्न होने के बाद परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2026 माह में घोषित कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
46595 पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक शिक्षक भर्ती TRE 4 को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना प्राप्त हो चुकी है। कुल 46595 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक विद्यालय) के लिए लगभग 10500 पद, कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय) के लिए करीब 9500 पद और कक्षा 9 से 12 (माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) के लिए लगभग 25000 पद आरक्षित हैं। पदों की विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा की जाएगी।

  
आवेदन मार्च माह से होंगे स्टार्ट

बीपीएसएससी की ओर से भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले माह यानी मार्च 2026 माह से स्टार्ट कर दी जाएगी। अधिसूचना आने के साथ ही एप्लीकेशन फीस, पात्रता सहित अन्य डिटेल भी साझा कर दी जाएगी।
35 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रहेंगी आरक्षित

आपको बता दें कि कुल पदों में से 35 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी। हालांकि, इस बार भर्ती पर एक अभ्यर्थी–एक रिजल्ट नियम लागू होगा। अब उम्मीदवार प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्तर- तीनों के लिए चयनित नहीं होगा। अभी तक हुई भर्तियों में कैंडिडेट किसी के लिए भी चयनित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472893