Forgot password?
 Register now

दरभंगा-मुंबई रूट के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, छठ और दीपावली से ठीक पहले स्पाइसजेट ने दिया तोहफा

LHC0088 2025-10-9 02:36:40 views 445

  यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।





संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 20 विमानो का आवागमन हुआ। पहली बार दरभंगा और मुंबई के बीच स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा सहित तीन एयरलाइंस कंपनी की चार जोड़ी विमानों का आवागमन हुआ।

इसमें स्पाइसजेट की दो जोड़ी, इंडिगो और अकाशा की एक एक जोड़ी विमान से यात्रियों ने केवल दरभंगा मुंबई के बीच हवाई सफर किया। इससे दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी115 निर्धारित समय 9:15 से पांच मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की दूसरी फ्लाइट एसजी 986 निर्धारित समय 10:00 बजे से पंद्रह मिनट विलंम से 10 :15 में पहुंची।


दरभंगा हवाई अड्डे पर विमानन प्रचालन का दैनिक प्रतिवेदन दिनांक 08.10.2025 को

(i) विमानों की कुल आवागमन संख्या: 20
(ii) यात्री आवागमन कुल संख्या: 2915

हम दरभंगा हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों का स्वागत करते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।@AAI_Official@aairhqer— दरभंगा हवाई अड्डा Darbhanga Airport (@aaidarairport) October 8, 2025


कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 10:20 से 26 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।



दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 475 निर्धारित समय 12:15 से छह मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय से 1:05 में पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से दस मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से 25 मिनट विलंब से 2:45 में पहुंची।



बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 534 निर्धारित समय 3:40 से नौ मिनट विलंब से 3:49 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 4:00 बजे से पांच मिनट विलंब से 4:05 में पहुंची।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

6790

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
20598
Random