search

पांच साल से दिल्ली-एनसीआर में गांजा आपूर्ति कर रहा था, ओडिशा से गिरफ्तार

deltin33 3 hour(s) ago views 857
  

दिल्ली एनसीआर में गांजे की आपूर्ति करनेवाला तस्कर मनोज खिल्लो ओडिशा से गिरफ्तार।



जागरण संवादाता, नई दिल्ली। पिछले पांच साल से दिल्ली-एनसीआर में गांजे की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना मनोज खिल्लो को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। वह ड्रग्स तस्करी के कई मामले में तीन साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। वह दिल्ली व ओडिशा में आर्म्स एक्ट व ड्रग्स तस्करी समेत छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस की तरफ से उसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।

डीसीपी स्पेशल सेल अलाप पटेल के मुताबिक मनोज खिल्लो, गांव देवोट्टांगी, कोरापुट, ओडिशा का रहने वाला है। स्पेशल सेल को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि ओडिशा का रहने वाले एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का सरगना मनोज पिछले पांच साल से दिल्ली एनसीआर में गांजे की आपूर्ति कर रहा है। उसके कई साथियाें को दिल्ली पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है और उनके कब्जे से कई किलो गांजा जब्त कर चुकी है लेकिन मनोज लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।

2022 में क्राइम ब्रांच में दर्ज ड्रग्स तस्करी के मामले में भी वह फरार है। पुलिस टीम कई बार उसे पकड़ने के लिए ओडिशा गई थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। उक्त सूचना के बाद एसीपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एसआइ राजेश कुमार की टीम को ओडिशा भेजा गया। वहां करीब 15 दिनों तक रहकर सेल की टीम ने आखिरकार सोमवार को मनोज खिल्लो को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि कि मनोज खिल्लो फरार रहने के दौरान लगातार ओडिशा से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। उसे ओडिशा के कोरापुट की कोर्ट में पेश कर चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। उसे बीते 23 अक्टूबर को अपनी मां के इलाज के बहाने ओडिशा हाई कोर्ट से 21 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। जमानत की अवधि पूरी होने के बाद उसने कोरापुट जेल में सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया। इसके बाद उसके खिलाफ दो केस में गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नंद नगरी में नाबालिग बेटे के झगड़े में गए पिता के सीने में गोली मारकर कर हत्या
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472803