search

देहरादून में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का Bulldozer, 138 चालान.. 73,400 रुपये वसूले

cy520520 Yesterday 23:56 views 924
  

नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान विरोध करने वालों को समझाती नगर आयुक्त नमामी बंसल।



जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण, गंदगी और निर्माण का मलबा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

जिसके तहत वार्ड 84 बंजारावाला स्थित काली मंदिर के सामने निगम भूमि और सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से हटवाया। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने अभियान की हकीकत जानने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।

मंगलवार को वार्ड 18 इंदिरा कालोनी में पुल के पास निगम के पुराने शौचालय पर कब्जा कर मांस की दुकान संचालित किए जाने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण किया।

अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने और अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य, निर्माण और भूमि अनुभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य अनुभाग ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ 48 चालान कर 28,100 रुपये का अर्थदंड लगाया।

मार्गों और सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाकर संबंधित लोगों को भविष्य में नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। भूमि अनुभाग ने मुख्य मार्गों पर 90 चालान कर 45,300 रुपये की वसूली की।

अभियान के दौरान 16 अवैध बोर्ड, एक ठेला, चार बेलचे, छह रस्सियों के बंडल, तीन स्टील ग्रिल, एक लोहे का काउंटर और एक लोहे का दरवाजा हटाया गया।

अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के मुख्य मार्गों पर निर्माण वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर नोटिस व चालान की कार्रवाई जारी रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220