search

कर्नाटक: 31 भूखंडों के अवैध आवंटन का आरोप, भाजपा ने सरकार को घेरा

cy520520 Yesterday 22:26 views 859
  

भाजपा ने कांग्रेस को 31 भूखंडों के अवैध आवंटन का आरोप लगाया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई ने राज्य सरकार पर 31 भूखंड अवैध रूप से हासिल करने का आरोप लगाते हुए सभी आवंटन रद्द कर जमीन वापस लेने की मांग की है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाड़ी नारायणस्वामी ने दावा किया कि तालुक, जिला और पंचायत स्तर पर नागरिक सुविधा (सीए) की साइटें नियमों के खिलाफ पार्टी उपयोग के लिए कांग्रेस पार्टी को दी गईं।
31 भूखंडों के अवैध आवंटन का आरोप

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कांग्रेस भवन ट्रस्ट को ऐसी साइट देने का कोई प्रावधान न होने की बात कही थी, इसके बावजूद कैबिनेट से विशेष मंजूरी लेकर पांच साइटें राजस्व विभाग और 26 स्थानीय निकायों से कुल 31 भूखंड आवंटित कर दिए गए।

नारायणस्वामी ने मामले की कानूनी जांच कराने, आवंटन तत्काल निरस्त करने और जमीन वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर भाजपा आंदोलन शुरू करेगी।

साथ ही राज्य में 2.84 लाख सरकारी पद खाली होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार को भ्रष्ट, विकासहीन और जन मुद्दों के प्रति उदासीन बताया।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159209