search

बिहार चुनाव में हार के बाद अब प्रशांत किशोर की पार्टी करेगी अब ये काम, 35 नेताओं को सौंपी जिम्‍मेदारी

cy520520 2025-12-9 23:43:20 views 574
  

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जन सुराज पार्टी (JSP) की समीक्षा अभी जारी है। इस क्रम में पार्टी ने 35 पर्यवेक्षक मनोनीत किए हैं, जो सभी 38 जिलों में विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे और अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बताया कि प्रत्याशी की सक्रियता, संगठन व शीर्ष नेताओं का सहयोग, अन्य संभावित प्रत्याशियों की भूमिका, प्रत्याशी चयन प्रक्रिया सहित 11 बिंदुओं पर चर्चा होगी।

नए सिरे से सशक्त और धारदार संगठन बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व को पर्यवेक्षक फीडबैक देंगे। संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा ने बताया कि समीक्षा का यह क्रम 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।

जिला पर्यवेक्षक और जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, जिला चुनाव प्रभारी, अनुमंडल प्रभारी, अनुमंडल चुनाव समिति अध्यक्ष और प्रत्याशी विचार-विमर्श करेंगे।

इन्‍हें बनाया गया पर्यवेक्षक


चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबन व मो. अबु अफ्फान सिद्दीकी : अररिया

गीता पांडे और पार्थ सारथी : अरवल-जहानाबाद

रविरंजन सिंह और प्रदीप चंद्रवंशी : औरंगाबाद

हर्षप्रीत सिंह : बांका

जीतेंद्र मिश्रा : बेगूसराय

प्रीतम सिंह : भागलपुर

अरविंद कुमार सिंह : भोजपुर

सिद्धनाथ राय : बक्सर-कैमूर

अरविंद ठाकुर और मो. एबाद : दरभंगा

डा. मधुकर सिंह : गया

डा. शाहनवाज आलम : गोपालगंज

सुजाता वैध : जमुई

निशिकांत मंडल : कटिहार

आरएन. सिंह : खगड़िया

मो. नसीम : किशनगंज

ललन यादव : लखीसराय-शेखपुरा

प्रियंका झा : मधेपुरा

प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव : मधुबनी

धैर्यानंद शर्मा : मुंगेर

विनिता विजय : मुजफ्फरपुर

बिपिन यादव : नालंदा

अमजद हसन और राम लखन सिंह डांगी : नवादा

संजय ठाकुर और मो. मिन्हाज : पश्चिम चंपारण

ओबैदुर्रहमान : पटना

नंदकिशोर कुशवाहा और मो. अब्बास : पूर्वी चंपारण

डा. गाजी शारिक : पूर्णिया

मिथलेश पाठक : रोहतास

जयंती पटेल : सहरसा

सरवर अली : समस्तीपुर

विनोद कुमार चौधरी व संतोष सिंह : सारण

जयमंगल कुशवाहा : सीतामढ़ी और शिवहर

प्रो. संजय कुमार सुमन : सिवान

किशोर कुमार : सुपौल

सुभाष सिंह कुशवाहा : वैशाली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164639