search

श्रावस्ती में 11 अभ्यर्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल की CBSE परीक्षा, बीज गणित के प्रश्नों ने किया परेशान

cy520520 2026-2-17 22:26:47 views 1248
  

श्रावस्ती में 11 अभ्यर्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल की CBSE परीक्षा, बीज गणित के प्रश्नों ने किया परेशान



जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। जिले में दो केंद्रों पर मंगलवार को सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 524 से 513 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 11 अनुपस्थित रहे।

लव विद्यापीठ पटना खरगौरा में केंद्रीय विद्यालय भिनगा, जय प्रकाश नारायण बालिका विद्यालय भयापुरवा व जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा भिनगा के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य अनुराग पाठक ने बताया कि यहां 205 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 201 परीक्षा में शामिल हुए। चार अनुपस्थित रहे।

केंद्रीय विद्यालय भिनगा में सत्या द आर्यन इकौना, लव विद्यापीठ पटना खरगौरा व जय प्रकाश नारायण बालिका विद्यालय सिरसिया की छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य डा. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कुल पंजीकृत छात्र 319 अभ्यर्थियों में 312 उपस्थित रहे। सात अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों केंद्रों पर पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा सुबह साढ़े 10 से डेढ़ बजे तक हुई।

बीज गणित के प्रश्नों ने किया परेशान

परीक्षा देकर लव विद्यापीठ केंद्र से बाहर निकलीं जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा भूमि पांडेय, मानसी सिंह व मुस्कान यादव ने बताया कि परीक्षा में सारे प्रश्न अच्छे थे। अंक गणित, बीज गणित और रेखा गणित में बीज गणित ने थोड़ा परेशान किया। केंद्रीय विद्यालय भिनगा की छात्रा रिद्धिमा त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा थी। थोड़ा असहज महसूस कर रही थी, लेकिन प्रश्नों को हल करना शुरू किया तो समय कब बीत गया पता ही नहीं चला।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725