search

गुरुग्राम कांग्रेस ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, इन मुद्दों पर जताया विरोध

LHC0088 Yesterday 20:56 views 767
  

मांगों को लेकर डीसी ऑफिस में ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर व अन्य कांग्रेसी। सौ. पार्टी



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बुढ़ापा पेंशन के मापदंड, राशन कार्ड से नाम काटने, एचपीएससी में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। इसे लेकर जिला कांग्रेस की ओर से भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर की नेतृत्व में उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार देश के गरीब, किसान, बुजुर्ग व युवा वर्ग की मूल आवश्यकताओं व आकांक्षाओं को कुचलने का कार्य कर रही हैं।

पहली मांग में कहा गया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संदर्भ में हमारा स्पष्ट मत है कि यह समझौता देश की कृषि अर्थव्यवस्था व किसानों के हितों के विरुद्ध है। डील की समीक्षा की जाए तथा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कहा कि बुढ़ापा पेंशन के मापदंडों में की गई सख्ती व कटौती अत्यंत निंदनीय है। शर्तों को इतना कठिन कर दिया गया है कि बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है। गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटे जा रहे हैं। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया।

कहा कि एचपीएससी में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहित ग्रोवर, पर्ल चौधरी, सुनीता सेहरावत, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, पूजा शर्मा, शैलजा भाटिया, मुकेश पवन चौधरी, निधि कांत, अधिवक्ता सुबे सिंह यादव, राजीव यादव, भजन लाल, राज कुमार अध्यक्ष एससी सेल आदि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161489