search

अंबाला में पकड़े गए जम्मू से फरार दो पाकिस्तानी कैदी, मास्टरमाइंड अब भी फरार; तलाश में जुटी एजेंसियां

deltin33 2026-2-17 17:56:40 views 1086
  

बाल सुधारगृह से फरार 2 पाकिस्तानी किशोर पकड़े गए



जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा एसटीएफ और अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा जुवेनाइल होम से फरार तीन आतंकवादियों में से दो को हरियाणा एसटीएफ ने अंबाला रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया है।
3 आतंकवादियों में से दो को धर दबोचा

इस मामले में जानकारी देते हुए एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण और डीएसपी अमन ने बताया कि हाल ही में आरएसपुरा जुवेनाइल होम से तीन आतंकी फरार हुए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक भारतीय शामिल था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सनुला (20 वर्ष) और अहसान अनवर (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के निवासी बताए जा रहे हैं। एसटीएफ के अनुसार, एक आरोपी वर्ष 2019 से और दूसरा वर्ष 2021 से जुवेनाइल होम में बंद था।
मास्टरमाइंड की तलाश जारी

तीसरा आरोपी करमजीत उर्फ गुग्गा, जो भारतीय नागरिक है, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसी ने फरारी की योजना बनाई थी। जानकारी के अनुसार, वह दोनों पाकिस्तानी आरोपियों को उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल बॉर्डर के जरिए देश से बाहर भेजने की तैयारी में था।

फिलहाल करमजीत उर्फ गुग्गा फरार है और उसकी तलाश में कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
एसटीएफ की रणनीति से मिली सफलता

एसटीएफ को इन आरोपियों की मूवमेंट की खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर अंबाला रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई। संदिग्ध गतिविधि देख टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। दोनों आरोपियों को विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की गहन पूछताछ की जाएगी।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है।एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि यह एक बड़ी सफलता है और तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131