search

स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियां तेज, फरीदाबाद नगर निगम घर-घर जाकर सिखाएगा कचरा अलग करना

Chikheang 3 hour(s) ago views 918
  

सीवर लाइन की सफाई के बाद निकली हुई ईंट, पत्थर व अन्य प्रकार का मलबा। जागरण






जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम ने अगले महीने होने वाले स्वच्छता सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है। कचरा कलेक्शन के साथ-साथ निगम घर-घर जाकर लोगों को सफाई के बारे में भी बताएगा, ताकि वे सर्वे टीम को सही फीडबैक दे सकें। कर्मचारी घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग करने और कचरा निपटाने का तरीका बताएंगे। इसके अलावा, लोग स्वच्छता सर्वे टीम को अपने शहर के बारे में फीडबैक देंगे। इसके लिए नगर निगम जागरूकता बढ़ाने के लिए एक एजेंसी हायर करेगा।

जिले में 2024 तक कचरा कलेक्शन का जिम्मा इको ग्रीन कंपनी के पास था। लेकिन, ठीक से काम न करने और कई कमियों की वजह से उस एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया। फिलहाल नगर निगम खुद ही कचरा इकट्ठा कर रहा है। हर घर से व्यवस्थित तरीके से कचरा कलेक्शन हो, इसके लिए एक खास एजेंसी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। टेंडर प्रोसेस चल रहा है।

निगम का दावा है कि कचरा कलेक्शन के लिए जल्द ही एजेंसी फाइनल कर दी जाएगी। कचरा कलेक्शन स्कीम को सफल बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। जब लोगों को स्कीम के बारे में पता चलेगा, तभी वे सूखा और गीला कचरा अलग करके उसका सही तरीके से निपटान कर पाएंगे। फिलहाल, एक एजेंसी को एक साल के लिए हायर किया जाएगा। निगम ने एजेंसी हायर करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।


डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बारे में लोगों में जागरूकता लाना भी बहुत ज़रूरी है, ताकि लोग अपना कचरा गाड़ी में डालें। लोगों को सफाई के बारे में सिखाने के लिए एजेंसी हायर करने की तैयारी चल रही है।

-धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम कमिश्नर


यह भी पढ़ें: फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में स्टील प्लेट काटते समय ब्लास्ट, आग में 2 पुलिसकर्मी समेत 35 से ज्यादा झुलसे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163347