search

अंबेडकरनगर में चोरों ने स्कूल और घर को बनाया निशाना, अनाज और नकदी लेकर हुए फरार

Chikheang 2026-2-17 14:27:36 views 385
  

चोरों ने स्कूल और घर को बनाया निशाना। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, जहांगीरगंज। चोरों ने विद्यालय तथा घर को निशाना बनाते हुए जेवरात तथा खाद्यान्न एवं हजारों की नकदी उठा ले गये। आलापुर के हिसामुद्दीनपुर पिपरा चौक स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रसोई घर, कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

रात में रसोई घर में दाखिल हुए चोरों ने मध्याह्न भोजन के बर्तन में ही बाकायदा तहरी बनाकर खाया और फिर लगभग चार क्विंटल खाद्यान्न उठा ले गये। इसके अलावा कुछ खाद्यान्न व अभिलेखों को तितर-बितर कर कमरे में फैलाने के साथ ही कक्ष में लगाए गए कंप्यूटर को भी गिरा दिया।

विद्यालय में रखे वाई-फाई सिम को भी उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका सीमा यादव ने मंगलवार की सुबह ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दिया। दूसरी घटना शाहपुर बनगवां गांव की है।

चोरों ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित नीलम देवी के घर में घुसकर लगभग लाखों रुपये कीमत के चांदी तथा सोने के जेवरात व 10 हजार रुपये की नकदी पार कर दिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। नीलम देवी ने शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सवाल यह है कि हिसामुद्दीनपुर पिपरा चौक पर स्थित विद्यालय में चोरों ने घंटों बिताया होगा। ऐसे में पुलिस की गश्त पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244