search

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षाएं कल से, डीएम ने कहा- नकल हुई तो होगी सख्त कार्रवाई

LHC0088 1 hour(s) ago views 305
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बुधवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है। परीक्षाओं की शुचिता बनी रहे इसके लिए डीएम ने अफसरों को अलर्ट किया है। डीएम विशाख जी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी अगर गड़बड़ी मिली तो केंद्र व्यवस्थापक से लेकर प्रभारी तक जवाबदेह होंगे। परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिले में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं इसके साथ ही 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा आधा दर्जन सचल दल गठित किए गए हैं जो अलग अलग इलाकों में कालेजों की निगरानी में लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा है कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिन अपने अपने सेक्टर में जो भी सेंटर बनाए गए हैं वहां का निरीक्षण करेंगे। जिन स्कूलों में पहले नकल होने की शिकायतें मिली हैं वहां पर विशेष निगरानी की जाए।

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए की परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए साफ शौचालय और पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। सभी परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश का व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराया जाए। पूरे जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर एक साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। इसके लिए जुबली कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

लखनऊ में कुल 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 103088 छात्र और छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल में कुल 51097 परीक्षार्थी हैं जिनमें 25675 छात्र और 26232 छात्राएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 51181 परीक्षार्थी हैं जिनमें से 25340 छात्र एवं 25841 छात्राएं हैं।

यह भी पढ़ें- Census 2027: जनगणना की तैयारियां तेज, ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर्स को भेजा जाएगा लखनऊ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161226