search

अमावस्या पर ब्रजघाट में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, मंदिरों में की पूजा अर्चना

Chikheang 5 hour(s) ago views 579
  

गंगा स्नान के बाद मंदिरों में जाकर की पूजा अर्चना। जागरण  



राममोहन शर्मा, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट, कच्चा घाट लठीरा एवं पुष्पावती पूठ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट हर- हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

तीर्थ नगरी ब्रजघाट, कच्चा घाट लठीरा एवं पुष्पावती पूठ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया तो वहीं मंदिरों में चल रहे भजन कीर्तन में भाग लिया।

इस दौरान अनेक भक्तों ने मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा गरीब एवं असहाय लोगों को वस्त्र, धन आदि का दान देकर पुण्य अर्जित किया। वहीं पुलिस भी हाईवे पर जाम न लगे, इसको लेकर सतर्क रहीं।

इस दौरान गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी कर लोगों को सचेत करते रहे। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर ओवर ब्रिज निर्माण के चलते रात से ही जाम जैसे हालात दिखाई दिए।

बता दें कि यहां ओवर ब्रिज निर्माण के कारण वाहनों को हाईवे की सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। रास्ता संकरा होने के कारण यहां 24 घंटे जाम जैसे हालात बने रहते हैं। वही मौसम साफ होने से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है

यह भी पढ़ें- दावों का सीजन बीतने को तैयार, हापुड़ में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर शिकंजा कसने में प्रशासन फेल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163212