search

अपने सरकारी आवास पर गिरे अनिल विज, दोनों पैर टूटे; विधानसभा सत्र में नहीं होंगे शामिल?

LHC0088 1 hour(s) ago views 572
  

पैरों में फ्रैक्चर होने पर अपने आवास पर आराम करते परिवहन मंत्री अनिल विज।



दीपक बहल, अंबाला। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज सोमवार को आपने आवास पर गिर गए हैं, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

चोट लगने के बावजूद विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गुनगुनाते रहे। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। हर बार सदन में अपने तेवरों और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं।
समर्थक स्वस्थ होने की कर रहे कामना

डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। फिलहाल समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि खुद विज ने अपने अंदाज से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है। विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर महिला SP से अभद्र व्यवहार का आरोप, शिक्षक संघ ने की कड़ी निंदा
कैथल में एसपी से हुई थी बहस

बता दें कि हाल ही में कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच एएसआई संदीप के निलंबन को लेकर तीखी बहस हुई थी। विज ने तत्काल निलंबन का आदेश दिया, लेकिन एसपी ने कुरुक्षेत्र के कर्मचारी को निलंबित करने की अपनी शक्ति से इनकार किया।

इसको लेकर परिवहन मंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और अपनी बात पर जोर दिया। बैठक में अन्य पुलिस जांच और भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हुई, जिस पर विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- \“मीटिंग से बाहर जाओ, हरियाणा में मेरा आदेश चलता है...\“, अनिल विज SP के बीच तीखी बहस; ASI को सस्पेंड करने पर अड़े मंत्री
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161049