search

हरदोई में टेंट कारोबारी हत्याकांड का आरोपी सत्यम पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

deltin33 3 hour(s) ago views 366
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। लोनार में टेंट कारोबारी की सन सनी खेज हत्या में शामिल एक आरोपित से सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने उसकी निशान देही से खून से सने कपड़े और तमंचा, कारतूस ,बाइक बरामद की। पुलिस का कहना कि जुआ में कर्ज लेकर हारने के बाद जब रुपये मांगे तो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

लोनार के ग्राम नकटौरा पुलिया के अनिल कुमार सिंह उर्फ़ नीशू टेंट कारोबारी थे। 12 फ़रवरी को थाने से चंद कदम दूरी पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। बेटे अजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू सिंह,धीरू सिंह,धीरज सिंह,रियासत के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस टीमे आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहीं थी। विवेचना के दौरान ग्राम पूरौरी के सत्यम का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार की रात पुलिस को सत्यम सिंह के जगदीशपुर तरफ से बाइक से आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की खुद को घिरा देकर आरोपित जगदीशपुर नहर पुलिया की तरफ भागने लगा।

यह भी पढ़ें- हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन, पूजा-अर्चना और दावत के साथ मना जश्न

पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में आरोपित सत्यम के बाएं पैर में गोली लग गई,पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया । उसके पास से तमंचा ,कारतूस ,बाइक , खून से सने कपड़े बरामद किए। पूछताछ ने आरोपित ने बताया वह सत्यम और उसके साथी जुआ खेलते थे।

मृतक अनिल सिंह से रुपये उधार लिया करते थे, जुआ में हारने के बाद सत्यम व उसके साथी कर्जदार हो गए थे।अनिल सिंह ने पैसे की मांग की,सत्यम ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित को घायलवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472315