search

गाजियाबाद में भाजपा नेता के घर आग और विस्फोट, पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

cy520520 1 hour(s) ago views 894
  

भाजपा नेता के घर आग और विस्फोट मामले में 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ में 11 फरवरी की रात भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के घर लगी आग व विस्फोट मामले में पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन सभी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता ने घटना को सोची समझी साजिश बताई है। उन्होंने अपनी व परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शालीमार क्षेत्र के डीएलएफ कालोनी में भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी रहते हैं। उनके घर के बाहर फाइबर शेड लगा है। 11 फरवरी की रात करीब साढ़े बारह बजे फाइबर शेड में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के समय दो धमाके भी हुए थे। आग लगने के बाद दीवारें काली हो गई थीं।
सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने का आरोप

परिवार ने छत के रास्ते पड़ोसियों के घर जाकर जान बचाई थी। मान सिंह गोस्वामी का कहना है कि आग लगना सोची समझी साजिश है। असामाजिक तत्वों ने केमिकल व बम फेंककर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने दावा किया कि असामाजिक तत्वों ने उनकी और स्वजनों की हत्या के इरादे से आग लगाई गई थी। घटना से एक दिन पूर्व गली में ही उनके छोटे भाई से कुछ असामाजिक तत्वों की झड़प भी हुई थी।

उन्होंने घटना वाले दिन ही पुलिस से शिकायत की थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लोनी में युवक की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158750