search

15 साल से बिना डिग्री फर्जी वकील बनकर लड़ रहा था केस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 248
  

बिना डिग्री फर्जी वकील बनकर लड़ रहा था केस, गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के नदिया जिले के चकदह से एक फर्जी वकील को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह करीब 15 साल से बिना किसी वैध डिग्री या प्रमाणपत्र के वकील बनकर आम लोगों को ठग रहा था। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार फर्जी वकील कौशिक देबनाथ न केवल जिला अदालत बल्कि कोलकाता की सियालदह अदालत में भी मुकदमे लड़ता था।  

स्थानीय लोगों के मुताबिक वह त्वरित फैसले या जमानत दिलाने का वादा करके उनसे मोटी रकम वसूलता था। हाल में कुछ मामलों में संदेह होने पर स्थानीय वकीलों ने कौशिक के बारे में पूछताछ की।

पता चला है कि उसके पास वकील के रूप में आवश्यक पंजीकरण नहीं है। इसके बाद उन्होंने कौशिक के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। रविवार को चकदह थाने ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज और मुहरें बरामद की गई हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं वह फर्जी डिग्री के जरिए तो वकालती नहीं कर रहा था। इधर बार एसोसिएशन ने कहा है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बंगाल SIR से जुड़े सात अफसरों पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158616