search

164 वाहनों के नेशनल परमिट के रिन्यूअल के लिए चार दिन का समय, फिटनेस सर्टिफिकेट समाप्ति पर होगी कार्रवाई

deltin33 Yesterday 20:56 views 932
  

164 वाहनों के नेशनल परमिट के रिन्यूअल के लिए चार दिन का समय।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। आरटीओ ऋतु सिंह ने बताया कि 181 ऐसे प्रकरण हैं, जिसमें आल इंडिया परमिट के अधिकार पत्र का नवीनीकरण समय से नहीं कराया गया। इनमें 164 वाहन स्वामियों के परमिट नवीनीकरण के लिए चार दिन का समय दिया गया है।

अगर 20 फरवरी तक संबंधित भार वाहन नेशनल परमिट के अधिकार पत्र का नवीनीकरण नहीं कराते हैं तो उनका परमिट निरस्त करने के लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टेज कैरिज के परमिट की स्वीकृति 49 बसों के स्वामी निर्धारित समय सीमा एवं शर्तों को पूर्ण कर परमिट प्राप्त कर लें। ओवरलोड में संचालित पांच वाहन की निलंबन अवधि बढ़ाते हुए जुर्माना, दोगुनी सहमत राशि रुपये 20 हजार के साथ 20 फरवरी तक जमा कर दें, अन्यथा परमिट निरस्तीकरण के लिए आरटीए की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने आल इंडिया परमिट नवीनीकरण न कराने वाले निलंबित 17 वाहनों के स्वामियों को परमिट कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा आयु सीमा पूर्ण कर चुके 55 टैंपो-टैक्सी की परमिट प्राधिकरण ने निरस्त कर दी है। वे अपने वाहनों का संचालन न करें और वाहन का पंजीयन निरस्त करा लें।

उन्होंने निर्देश दिया कि 15 वर्ष पूर्ण कर चुके स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाय और जिन स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र व परमिट समाप्त हो गया हो, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाय।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472109