search

वीकेंड के बाद ट्रैक से उतरी Mardaani 3 की गाड़ी, 18वें दिन कमाई पर लग गया ग्रहण

cy520520 Yesterday 20:56 views 920
  

मर्दानी 3 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 को टक्कर देने वाली फिल्म मर्दानी 3 ने अब तक कमाई के मामले में धाक जमाई रखी। अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित किया और बंपर कलेक्शन करके दिखाया।  

लेकिन तीसरे वीकेंड के बाद मर्दानी 3 के बिजनेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 18वें दिन इस मूवी का कलेक्शन कितना रहा है।  
18वें दिन बदला मर्दानी 3 की कमाई का समीकरण

ओ रोमियो और तू या मैं जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बाद मर्दानी 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फर्क पड़ना तय था। लेकिन इसके नतीजे इतने जल्दी बदलेंगे, इस बात का शायद ही कोई अनुमान लगाए हुए बैठा था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 18वें दिन रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 50 लाख का कारोबार किया है, जोकि बीते रविवार की तुलना में करीब 1 करोड़ कम है।  

  

यह भी पढ़ें- Box Office: वीकेंड पर कौन बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह, O\“Romeo ने छापे करोड़ों, कैसा रहा \“बॉर्डर 2\“ और \“मर्दानी 3\“ का हाल?

इस आधार पर तीसरे मंडे टेस्ट में मर्दानी 3 की बुरी तरह से फेल हो गई है और कमाई के इन ताजा आंकड़ों को देखकर मेकर्स को बड़ा झटका लगा होगा। इसके साथ ही चर्चा की जाए मर्दानी 3 के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो वह आंकड़ा 47 करोड़ से पास पहुंच गया है, जोकि मर्दानी फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त यानी मर्दानी 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 57 लाख अभी भी कम है।  

  

हालांकि, मर्दानी 3 अपना बजट निकालने में पहले ही सफल हो चुकी है। फिल्म की कुल लागत 40 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है, उस आधार पर फिलहाल ये मूवी फायदे में नजर आ रही है। इतना ही नहीं रानी की मर्दानी 3 ने वर्ल्डवाइड भी 65 करोड़ से आस-पास कारोबार कर लिया है।  
क्या मर्दानी 3 की कहानी?

मर्दानी 3 की कहानी बैगर माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गरीब बच्चों को सड़क से अगवा करते हैं और उनके जरिए इंटरनेशनल मार्केट में पैसा कमाने के लिए षडयंत्र रचते हैं। इनका पर्दाफाश शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) लेडी पुलिस ऑफिसर कैसे करती हैं, वह इस मूवी को खास बनाता है।  

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection: हार मानने को तैयार नहीं मर्दानी 3, 12वें दिन कमाई में आया बंपर उछाल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652