search

इजरायली टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 दोषियों को मौत की सजा, कर्नाटक की अदालत का बड़ा फैसला

LHC0088 1 hour(s) ago views 706
कर्नाटक की एक अदालत ने 2025 में हम्पी के पास हुई एक बेहद दर्दनाक वारदात में तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में एक विदेशी महिला पर्यटक और एक होमस्टे मालिक के साथ रेप किया गया था, जबकि एक अन्य पर्यटक की हत्या कर दी गई थी। गंगावती की फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने 6 फरवरी 2025 को तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया था। इसके बाद सोमवार को सज़ा सुनाते हुए जज सदानंद नागप्पा नाइक ने मल्लेश उर्फ हंडीमल, साई और शरणप्पा को मौत की सजा दी।



आरोपियों को मौत की सजा



बता दें कि, यह घटना 6 मार्च 2025 की रात की है। उस रात पर्यटकों का एक ग्रुप डिनर करने के बाद हम्पी के वर्ल्ड हेरिटेज स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर सनापुर झील के पास तारे देखने के लिए गया था। वहीं उनके साथ यह खौफनाक वारदात हुई। अदालत ने मामले को गंभीर और दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए कड़ी सजा सुनाई। इस फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने सख्त कार्रवाई का समर्थन किया है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/massive-fire-followed-by-blast-at-faridabad-factory-40-people-suffered-burn-injuries-article-2371245.html]Faridabad Fire: फरीदाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, ब्लास्ट की चपेट में आए 40 से ज्यादा लोग झुलसे
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ajit-pawar-plane-crash-recovered-black-box-may-be-sent-abroad-for-analysis-article-2371178.html]Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा जाएगा देश से बाहर! सरकार ने लिया बड़ा फैसला
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:11 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/business/major-reforms-underway-in-corporate-filings-corporate-affairs-ministry-to-send-cabinet-note-soon-sources-2371174.html]कॉरपोरेट फाइलिंग में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय जल्द ही भेजेगा कैबिनेट नोट : सूत्र
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:04 PM

क्या था पूरा मामला



ग्रुप में कुल पांच लोग थे। इनमें 27 साल की एक इजराइली महिला, 29 साल का एक होमस्टे मालिक और तीन पुरुष शामिल थे। ये तीनों पुरुष अमेरिका, ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। सभी लोग तुंगभद्रा नहर के किनारे बैठे थे। वे गिटार बजा रहे थे और साथ में गाने सुन रहे थे। तभी वहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग पहुंच गए। होमस्टे मालिक ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि बाइक से आए लोगों ने पहले उनसे पास के पेट्रोल पंप का रास्ता पूछा। इसके बाद उन्होंने पैसे की मांग की। जब ग्रुप ने पैसे देने से मना कर दिया, तो बात बिगड़ गई। इसके बाद आरोपियों ने सभी पर हमला कर दिया। उन्होंने तीनों पुरुषों को पकड़कर नहर में धकेल दिया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।



घटना ने सभी को कर दिया था हैरान



जब तीनों पुरुष नहर में गिरने के बाद पानी में अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने और भी घिनौनी हरकत की। दो आरोपियों ने होमस्टे मालिक के साथ रेप किया। वहीं तीसरे आरोपी ने इज़राइली महिला को अलग ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। हमलावर वारदात के बाद वहां से भाग गए। जाते-जाते वे पीड़ितों के मोबाइल फोन और नकद पैसे भी लूटकर ले गए। नहर में धकेले गए तीन पुरुषों में से दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ओडिशा के रहने वाले व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। उसकी लाश अगली सुबह बरामद हुई। इसके बाद इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई।

एक बड़े टूरिस्ट हब पर विदेशी नागरिकों के साथ हुए इस बेरहमी से किए गए अपराध पर नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और विज़िटर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई थीं। पुलिस टीमों ने घटना के तुरंत बाद तलाश शुरू की, और कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के ग्यारह महीने बाद, इस मामले में तीनों आरोपियों को मौत की सज़ा दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160843