search

लखनऊ मेट्रो में QR Code की टिकटिंग शुरू, अब घर बैठे भी बुक करा सकते हैं टिकट

Chikheang 3 hour(s) ago views 37
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। मेट्रो की यात्रा करने वाले यात्री वत्सल बरन को सोमवार को टोकन के लिए अधिक समय नहीं लगा। वह हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए टोकन की जगह क्यूआर कोड वाला पेपर टिकट मिला। इस टिकट को एक अलग बने गेट पर स्कैन कराकर वत्सल बरन ने यात्रा शुरू की। वत्सल बरन क्यूआर कोड वाला टिकट लेकर यात्रा करने वाले पहले यात्री बन गए।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने लखनऊ मेट्रो की टिकटिंग प्रणाली को दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर अपग्रेड कर दिया है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर कोड टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया। क्यूआर कोड वाले टिकट को स्कैन करने के लिए जो आटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट लगाए गए हैं, उसमें नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को स्कैन करने की भी सुविधा होगी।

मेट्रो प्रशासन 15 मार्च तक लखनऊ में भी यात्रियों के लिए एनसीएमसी कार्ड से यात्रा की सुविधा शुरू कर देगा। इससे कोलकाता मेट्रो को छोड़कर देश के अन्य शहरों में चल रही मेट्रो में इसी एनसीएमसी कार्ड से यात्रा हो सकेगी।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक नार्थ-साउथ कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब 80 हजार यात्री सफर करते हैं। लखनऊ मेट्रो की यात्रा का कार्ड 1.25 लाख यात्रियों के पास है, जिसमें करीब 60 हजार यात्रियों के कार्ड ही सक्रिय हैं। लखनऊ मेट्रो में पहले दिन सोमवार को 15 हजार यात्रियों ने क्यूआर कोड टिकट के साथ सफर किया। इसमें सबसे अधिक यात्री कृष्णानगर, सिंगारनगर और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के हैँ।  
घर बैठे बुक कराएं टिकट

क्यूआर टिकट यात्री घर बैठे बुक कर सकते हैं। प्ले स्टोर और आइओएस प्लेटफार्म पर लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप लखनऊ मेट्रो आफिशियल को डाउनलोड करने पर टिकट बुक होगा। मोबाइल फोन पर ही बार कोड उपलब्ध हो जाएगा। मेट्रो स्टेशन के प्रवेश एवं निकास के दौरान पीली पट्टी से चिह्नित आटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर क्यूआर टिकट को स्कैन कर यात्रा की जा सकेगी। इसे टिकट वेंडिंग मशीन और टिकट काउंटर पर भी बुक कराया जा सकेगा। मेट्रो प्रशासन ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर स्कैन वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की हैं। हर स्टेशन पर एक क्यूआर आधारित गेट और एक टिकट काउंटर हैं।  

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यह नई व्यवस्था ‘स्मार्ट ट्रैवल’ की अवधारणा पर आधारित है, जिसके अंतर्गत अब कहीं से भी अपना टिकट बुक कर सकते हैं। कानपुर और आगरा की तर्ज पर लखनऊ में शीघ्र ही एनसीएमसी कार्ड की सुविधा प्रारंभ होगी। इससे यात्री देश भर की उन मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे, जहां एनसीएमसी कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के दुबग्गा में तीन करोड़ की लागत से बनेगा नाला, जल्द मिलेगी लोगों को राहत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162841