search

UP Board Exam 2026 : कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा 18 मार्च से, 1637 सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

LHC0088 3 hour(s) ago views 893
  

UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 18 फरवरी से शुरू होगी।



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 12 मार्च तक प्रदेश के 8033 केंद्रों पर चलेगी। सभी केंद्रों एवं उनके स्ट्रांग रूमों की 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से आनलाइन निगरानी कराई जा रही है। इसके लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज तथा लखनऊ में राज्य स्तरीय कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

UP Board Exam 2026 इसके अलावा पांच क्षेत्रीय कार्यालयों तथा सभी जिला मुख्यालयों पर बने कंट्रोल रूमों से केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की निगरानी शुरू कर दी गई है। केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए 1210 सेक्टर और 427 जोनल मजिस्ट्रेट (कुल 1637) नियु्क्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 440 सचल दल तथा 69 मंडलीय सचल दल (कुल 509) परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

UP Board Exam 2026 हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 27,61,696 तथा इंटरमीडिएट के लिए 25,76,082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस कुल कुल संख्या 53,37,778 है। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत आनलाइन निगरानी के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम में मंडलवार तीन पालियों में कर्मचारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कंट्रोल रूम के कार्यों का पर्यवेक्षण करने के लिए प्रथम पाली का नोडल अधिकारी बोर्ड मुख्यालय में अपर सचिव (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार सिंह, द्वितीय पाली का वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी बिक्रम सिंह तथा तृतीय पाली का अपर सचिव (शोध) स्कंद शुक्ल को बनाया गया है। मुख्यालय में उप सचिव प्रशासन देवब्रत सिंह सह-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। केंद्रों का मंडलीय पर्यवेक्षण करने के लिए 18 तथा जनपदीय पर्यवेक्षण के लिए राज्य स्तरीय 75 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- स्कूल से गायब अध्यापक का वेतन निकाल रही थीं प्रधानाध्यापिका, प्रयागराज के बीएसए ने किया निलंबित

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्रयागराज एक्सप्रेस 18 फरवरी से जंक्शन से चलेगी, अब सूबेदारगंज स्टेशन नहीं जाना होगा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160870