search

सुरक्षा का अभेद्य घेरा: राष्ट्रपति की सेवा में तैनात रहेंगे MGM के चार विभागों के 8 विशेषज्ञ चिकित्सक

deltin33 Yesterday 18:56 views 256
  

द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति भारत



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस टीम में चार प्रमुख विभागों के आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। यह टीम 24 फरवरी से 26 फरवरी तक पूरी तरह एक्टिव मोड में रहेगी।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति


राष्ट्रपति की सेवा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निम्नलिखित डॉक्टरों को नामित किया गया है:

    सर्जरी विभाग: डॉ. बाला परिशरण और डॉ. प्रिया मिश्रा (वरिष्ठ रेजिडेंट)।
    निश्चेतना (Anesthesia) विभाग: डॉ. सिमरन पाल सिंह भाटिया और डॉ. शुमाधि गुप्ता (वरिष्ठ रेजिडेंट)।
    फिजिशियन विभाग: डॉ. रोहित आनंद (सहायक प्राध्यापक) और डॉ. हिमांशु शेखर (वरिष्ठ रेजिडेंट)।
    हड्डी (Orthopedic) विभाग: डॉ. मृत्युंजय कुमार (सहायक प्राध्यापक) और डॉ. प्रणीत मेहता (वरिष्ठ रेजिडेंट)।  

समन्वय और हाई-अलर्ट


आदेश के अनुसार, यह टीम पूर्वी सिंहभूम के असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (Civil Surgeon) द्वारा गठित मुख्य मेडिकल टीम के निर्देशन में कार्य करेगी। समन्वय में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए आदेश की प्रतियां जिले के उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और संबंधित विभागाध्यक्षों को भेज दी गई हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता। अस्पताल प्रशासन को आपात चिकित्सा सुविधा और बैकअप तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इसे हाई-अलर्ट तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472126