search

स्वास्थ्य बजट पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने; हंगामे के बीच RJD का भारत रत्न कार्ड, क्‍या NDA पर बढ़ेगा दबाव?

cy520520 2026-2-16 18:56:26 views 1245
  

प्रदर्शन करते राजद के विधायक। जागरण  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार विधानसभा की दूसरी पाली में सत्ता पक्ष और विपक्ष स्वास्थ्य बजट के दौरान आपस में उलझ गए।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। इस दौरान राजद नेता आलोक मेहता उन्हें बार-बार टोक रहे थे।
भाषण के बीच टोका-टाकी से भड़के मंत्री, विपक्ष का वाकआउट

इस पर मंत्री ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्हें नेता प्रतिपक्ष बनने का शौक हो गया है। इस पर विपक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और मंत्री का विरोध करने लगे।

कुछ देर हंगामे के बाद सरकार का जवाब होने के पूर्व विपक्ष ने सदन का बहिर्गमन कर दिया। इससे पहले लोजपा आर के राजू तिवारी की टिप्पणी पर विपक्षी दल राजद के सदस्य भड़क उठे थे।

असल में राजू तिवारी ने आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजद की ओर इशारा करते हुए कह दिया यही इनका संस्कार है। हालांकि कुछ देर के हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हो गई।  
राजद ने रामविलास पासवान के लिए की भारत रत्न की मांग

विधानसभा परिसर में रामविलास पासवान के अपमान को मुद्दा बनाकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर (LJP-R) ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

बाद में सदन के अंदर भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ और अंतत: सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

दूसरी पाली में स्वास्थ्य विभाग के बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के पक्ष में राजद नेता राजद नेता रणविजय साहू ने अपने वक्तव्य के बाद सदन में मांग रखी कि लोजपा नेता रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग करते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725