search

जमशेदपुर में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, टायर भी फटा; जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत

cy520520 2026-2-16 17:27:36 views 541
  

जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत। (जागरण)



संवाद सहयोगी, गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी अजय प्रताप (40) की एक दुर्घटना के बाद सोमवार की अहले सुबह मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की देर रात करीब 11 बजे अजय प्रताप गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना से कुछ दूरी पर स्थित रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

  

थाने में खड़ी स्कॉर्पियो।

टक्कर के बाद वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद काफी रात हो जाने के कारण तथा महाशिवरात्रि पर्व में आसपास के लोगों के व्यस्त रहने के कारण उक्त वाहन की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।

इस कारण पूरी रात वे अपने वाहन में ही अचेत अवस्था में पड़े रहे। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब उक्त वाहन पर गई तो उन्होंने गाड़ी के अंदर व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाया।

  

स्कॉर्पियो का फटा टायर।

तत्पश्चात उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकला और तत्काल उन्हें टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि वाहन चलाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे नियंत्रण खो बैठे। हालांकि पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विदित है कि अजय प्रताप जमीन समेत विभिन्न प्रकार के कारोबार से जुड़े थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725