search

25 साल अवॉर्ड के लिए तरसा, शाह रुख खान की King से करेगा जोरदार कमबैक, बदल लिया है पूरा लुक

Chikheang 1 hour(s) ago views 130
  

शाह रुख खान किंग फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्मों की सूची में सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग (King) का नाम भी शामिल है। इस बात की पुष्टि पहले ही चुकी है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ये एक्शन थ्रिलर एक मल्टी स्टारर मूवी होगी। इस मूवी में वह अभिनेता भी नजर आएगा, जिसने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के लिए 25 सालों तक इंतजार किया।

अब किंग की तैयारी को मद्देनजर रखते हुए इस एक्टर ने अपना पूरा हुलिया बदल लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है, जो शाह रुख खान संग फिल्म किंग में नजर आएगा।  
किंग में नजर आएगा ये पॉपुलर एक्टर

जिस एक्टर के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसने साल 2000 में दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, उनके साथ इस मूवी में अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आई थीं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बारे में बात का जा रही है। दरअसल 25 के एक्टिंग करियर में बीते साल अभिषेक को फिल्म आई वॉन्ट टू के लिए फिल्मफेयर का बेस्टर एक्टर अवॉर्ड मिला था।  

  

यह भी पढ़ें- एक दिन का 5 करोड़, 10 दिन में 50 करोड़...Shah Rukh Khan की मूवी पर बहा जमकर पैसा

आने वाले समय में अभिषेक बच्चन शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी किंग में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि हाल ही में अभिषेक ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के दौरान कहा है- आपने देखा होगा कि मैंने अपना लुक बदल लिया है और मेरा ये नया लुक आने वाली फिल्म किंग के लिए, जिसकी शूटिंग फिलहाल में कर रहा हूं।

  

इन तस्वीरों को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किंग के लिए जूनियर बी ने अपना हुलिया पूरे तौर से चेंज कर दिया है। हालांकि, किंग में अपने किरदार और मूवी से जुड़े अपडेट्स के बारे में अभिषेक बच्चन ने बात करने से साफ इनकार दिया। उन्होंने कहा- एग्रीमेंट और कॉन्ट्रेक्ट साइन होते हैं और फिलहाल इसके बारे में मैं और कुछ अधिक नहीं बता सकता।
कब रिलीज होगी किंग

बीते साल शाह रुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर 2 नवंबर 2025 को किंग की अनाउंसमेंट हुई थी। हाल में इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया गया। जिसके आधार पर इस साल के अंत में 24 दिसंबर 2026 को किंग को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें- King की रिलीज डेट से Shakti Shalini के मेकर्स को बड़ा खतरा! क्या पोस्टपोन होगी अनीत पड्डा की फिल्म?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162724