LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 419
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न इंटरनेट की बुनियाद को मजबूत करने वाले कंप्यूटर वैज्ञानिक डेविड जे. फार्बर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार के अनुसार, हार्ट फेलियर की वजह से ऐसा हुआ।
बता दें कि 2018 से वे जापान की Keio यूनिवर्सिटी में अध्यापन कर रहे थे।कई दशकों तक चले अपने करियर में फार्बर ने कंप्यूटिंग और टेलीकम्युनिकेशन को साथ लाने में अहम भूमिका निभाई जिसने आगे चलकर ग्लोबल इंटरनेट नेटवर्क की नींव तैयार की।
बेटे ने की निधन की पुष्टि
फार्बर के बेटे इमानुएल फार्बर ने फार्बर के निधन की जानकारी साझा की है। एक शिक्षक और मार्गदर्शक के रूप में फार्बर की पहचान उतनी ही मजबूत थी जितनी एक Researcher के रूप में। उनके कई छात्र आगे चलकर इंटरनेट टेक्नोलॉजी के विकास में अहम भूमिका निभाने लगे। नेटवर्किंग पर उनके शोध और मार्गदर्शन की वजह से उन्हें इंटरनेट का पितामह भी कहा गया है।
खबर अपडेट की जा रही है... |
|