search

परदेश गए लोगों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने में कर्मचारियों के छूट रहे पसीने, प्रदेश में पांचवें स्थान पर मीरजापुर

Chikheang 1 hour(s) ago views 496
  

गांव छोड़ परदेश गए लोगों की नहीं हो पा रही है फार्मर रजिस्ट्री।



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र में ग्रामीण रोजी रोटी की तलाश में गैर प्रांतों में कमाने गए हैं। इसके चलते जनपद में लगभग 4146 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रहा है। घर पर संपर्क करने वाले कृषि विभाग के कर्मचारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।

उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि जनपद में लगभग 2,92,000 में से लगभग 2,35,000 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो चुका है। इसके चलते मीरजापुर जनपद प्रदेश भर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

विकास खंड छानबे 7,771, हलिया 4,360, जमालपुर 4,703, कोन 3,249, लालगंज 4,125, मझवां 3,894, सिटी 7,057, नरायनपुर 6,412, पहाड़ी 3,507, पटेहरा कला 4,666, राजगढ़ 5,977 और सीखड़ में 2,254 सहित कुल 57,975 फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है।

इसमें से लगभग 4146 किसानों का डाटा बाहरी मिला है। अर्थात खेती किसानी के साथ ही अतिरिक्त आय के दिल्ली, मुम्बई आदि स्थानों पर कार्य करने गए हैं।

विकास खंड छानबे में 197, हलिया में 808, जमालपुर में 454, कोन में 34, लालगंज में सर्वाधिक 1683, मझवां में 246, सिटी में पांच, नरायनपुर में 311, पहाड़ी में 183, पटेहरा कला में दो, राजगढ़ में 90 और सीखड़ में 298 सहित कुल 4146 किसान जनपद से बाहर मिले हैं। कृषि व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा जांच के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
लापरवाही पर एडीओ कृषि कोन व छानबे को प्रतिकूल प्रविष्टी

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कड़ी नाराजगी जताया। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी कृषि कोन व छानबे क़ो प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है।

इसके साथ ही सहायक विकास अधिकारी कृषि सीखड़, पटेहरा कला, हलिया, पहाड़ी, लालगंज का वेतन रोक दिया है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में सभी ब्लॉक क्षेत्राें में खोले जाएंगे पशु औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाइयां

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर के वैश्विक पहचान को मजबूती दे रहा पिपरहवा, पर्यटन को मिल रही नई दिशा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162640