search

मनाली में बाइक ऑन रेंट का बढ़ा क्रेज, न्यू मैरिड कपल की पहली पसंद; ज्यादा नहीं है दिन का किराया

cy520520 3 hour(s) ago views 835
जागरण संवाददाता, मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बाइक आन रेंट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ साल से दोपहिया वाहन नवविवाहित जोड़ों और पर्यटकों की पहली पसंद बन गए हैं। सप्ताहांत के कारण रविवार को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में 200 से अधिक दोपहिया वाहन पहुंचे।

पहले आफ रोड के शौकीन पर्यटक मनाली लेह व मनाली कुंजम काजा मार्ग पर ही सफर को प्राथमिकता देते थे, लेकिन कुछ साल से मनाली व रोहतांग सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में भी बाइक रेंट का क्रेज बढ़ा है।

पर्यटक मनाली के पहाड़ों में घुमावदार सड़कों पर रोमांच से भरे सफर का मजा ले रहे हैं। इन दिनों बाइक आन रेंटल नवविवाहित और पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।  

  

सोलंगनाला में हुआ भारी हिमपात और मस्ती करते पर्यटक। जागरण  

रोहतांग सहित सभी दर्रे सर्दी के कारण बंद हैं। मनाली से काजा, मनाली से लेह व मनाली जंस्कार मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है, लेकिन मनाली के हामटा, सोलंगनाला धुंधी सहित अटल टनल व सिस्सु पर्यटकों के लिए खुले हैं। इन पर्यटन स्थलों में दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक है।
4000 वाहन बाइक ऑन रेंट के तहत पंजीकृत

बाइक आन रेंट की योजना मनाली में खूब फल-फूल रही है। यही कारण है कि मनाली में चार हजार दोपहिया वाहन बाइक आन रेंट के तहत पंजीकृत हुए हैं। कुल्लू-मनाली आने वाले खास कर नवविवाहित जोड़ों के लिए दो बाइक आन रेंट स्कीम खूब भा रही है।  
इसलिए बाइक की सैर पसंद

दोपहिया वाहन सेवा से पर्यटक एक तो ट्रैफिक जाम से बच जाता है दूसरा अपनी मर्जी अनुसार पर्यटन स्थलों में रुककर घूमने का सकता है। इस योजना को सफलता पूर्वक चलाने के लिए मनाली में बाइकर्स एसोसिएशन मनाली का गठन हुआ है। इस एसोसिएशन में 150 से अधिक सदस्य पंजीकृत हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य पर्यटकों को बाइक आन रेंट की बेहतर सुविधा देना है।

  

माउंटेन स्नो बाइक पर मनाली से सोलंगनाला जाते पर्यटक। जागरण  

एसोसिएशन के सभी सदस्य पर्यटकों को पिकअप और ड्राप की सुविधा दे रहे हैं। बाइक आन रेंट स्कीम से बाइक से स्थानीय पर्यटन स्थलों और आसपास के घाटियों की स्वतंत्र और आरामदायक यात्रा करना आसान हो रहा है। नवविवाहित जोड़ों के लिए ये बाइकें एडवेंचर के साथ-साथ शानदार व्यू का अनुभव करने का सबसे अच्छा जरिया हैं।
कितना किराया निर्धारित

बाइकर्स एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष विशाल सूद का कहना है कि मनाली में बाइक आन रेंट स्कीम के तहत चार हजार से अधिक दोपहिया वाहन हैं। इसमें स्कूटी की संख्या अधिक है। स्कूटी का 600 से 800 तक जबकि मोटरसाइकल का 1000 से 1500 रुपये प्रतिदिन किराया निर्धारित है। पर्यटकों को पिकअप और ड्राप की सुविधा भी दी जा रही है। अतिथि देवो भव की तर्ज पर एसोसिएशन के सभी सदस्य मिल जुलकर पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलव्ध करवाने का प्रयास कर रहे है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158433