search

Ishan Kishan की ‘सीक्रेट लव स्टोरी’ से जयपुर के दामाद बनने तक: दादा ने खोला राज, बोले– ‘ईशान की पसंद ही मेरी पसंद’

LHC0088 1 hour(s) ago views 829
  

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन मॉडल अदिति हुंडिया से कर रहे है शादी



डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की लव स्टोरी अब परिवार के आशीर्वाद तक पहुंच चुकी है। करीब छह साल की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी का मन बना लिया है। उनके दादा अनुराग पांडेय ने खुद अदिति का नाम सार्वजनिक किया। परिवार के मुताबिक शादी इस साल के अंत या 2027 तक हो सकती है। क्रिकेट शेड्यूल के बीच तारीख तय की जाएगी। घर में इस रिश्ते को लेकर खुशी का माहौल है।
दादा की शर्त के बाद खुला राज

औरंगाबाद में रहने वाले दादा ने बताया कि उन्होंने पोते से शादी की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि बहू का चेहरा देखे बिना जाना नहीं चाहते। इसी बातचीत के दौरान ईशान ने अदिति के बारे में बताया। दादा ने साफ कहा, \“ईशान की पसंद ही मेरी पसंद है।\“ परिवार ने बिना किसी हिचक के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। अब दोनों परिवारों के बीच नियमित बातचीत हो रही है।
2019 IPL से शुरू हुई चर्चाएं

ईशान और अदिति की नजदीकियों की चर्चा 2019 IPL से शुरू हुई। मैच के दौरान स्टैंड में अदिति की मौजूदगी चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगीं।
हालांकि लंबे समय तक दोनों ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। करीबी लोगों को पहले से रिश्ते का अंदाजा था। अब यह रिश्ता खुलकर सामने आ चुका है।
वेस्टइंडीज तक पहुंचा प्यार

पिछले साल जब ईशान वेस्टइंडीज दौरे पर थे, तब अदिति वहां पहुंचीं। 18 जुलाई को उनका जन्मदिन साथ में मनाया गया। इस खबर ने रिश्ते को और मजबूत संकेत दिया। दिल्ली समेत कई मैचों में अदिति को देखा गया।


परिवार को तभी समझ आ गया था कि रिश्ता गंभीर है। अब शादी की तैयारियों पर चर्चा शुरू हो चुकी है।
कौन हैं अदिति हुंडिया

जयपुर की रहने वाली अदिति हुंडिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वह मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी फाइनलिस्ट रहीं।


कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाया। उनके पिता जयपुर में कारोबारी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है।
जयपुर में शादी, पटना में रिसेप्शन संभव

संभावना है कि मुख्य शादी समारोह जयपुर में हो। पटना या गांव में रिसेप्शन रखा जा सकता है। ईशान ने मजाक में कहा था कि बारात फ्लाइट से जाएगी।


परिवार इंटरकास्ट शादी को लेकर पूरी तरह सहज है। दादा ने कहा कि जाति से ज्यादा बच्चों की खुशी जरूरी है।अब फैंस को इस क्रिकेट-ग्लैमर वेडिंग का इंतजार है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160546